Site icon Yashbharat.com

ऐजेंसी कर्मचारी नें शातिर चोर से मिलकर कराई मालिक के घर में चोरी, कुठला पुलिस ने चंद घंटे में किया खुलासा

IMG 20250827 WA0053

ऐजेंसी कर्मचारी नें शातिर चोर से मिलकर कराई मालिक के घर में चोरी, कुठला पुलिस ने चंद घंटे में किया खुलास

कटनी- पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अपराधों पर नियंत्रण लगाने एवं चोरी हुए माल मशरूका की पता तलाश हेतु निर्देशित किया गया है । जिनके निर्देश पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में कुठला पुलिस ने चंद घंटो में सूने घर में चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं मशरुका को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि फरियादी प्रार्थी नीरज गौतम पिता अर्जुन प्रसाद गौतम उम्र 30 वर्ष निवासी ट्रांसपोर्ट नगर पुरैनी थाना कुठला ने दिनांक 25/08/2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि मधुवन एंजेसी फर्म का मालिक हूँ, पिता जी ACC कम्पनी से रिटायर होकर कैमोर मे बने ए सी सी कम्पनी के क्वार्टर मे रहते है और मैं अपनी पत्नी के साथ ट्रांसपोर्ट नगर पुरैनी स्थित मकान मे रहता हूँ, दिनांक 23/08/2025 को शाम करीबन 05:00 बजे अपने पापा के पास कैमोर चला गया था, घर पर कोई नहीं था, दिनांक 25/8/25 की दोपहर ट्रांसपोर्ट नगर घर आकर देखा तो घर के बाहर लोहे के दरवाजा के ताला टूटा हुआ गेट पर लटका था घर के अंदर जाकर देखा तो बेडरूम मे रखे कपड़े बिखरे पड़े थे, लकड़ी के पलंग का ड्राज टूटा हुआ था , ड्राज के अंदर रखे 90,000/- रूपये कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने में प्रार्थी की कोल्ड स्टोर में काम करने वाले कर्मचारी अखिलेश यादव की मिलीभगत रही, जिसने बाहर के शातिर चोर अतुल बंशकार एवं संजय यादव के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से मामले का पर्दाफाश हुआ। आरोपी-.अतुल उर्फ मोदी वंशकार पित नाम धन्नू वंशकार उम्र 29 वर्ष निवासी नदी पार बस स्टैंड थाना कोतवाली ,संजय यादव पिता श्याम लाल यादव उम्र 28 वर्ष निवासी द्वारा थाना कोतवाली कटनी .अखिलेश यादव पिता कमलेश यादव उम्र 28 वर्ष निवासी द्वारा थाना कोतवाली कटनी के कब्जे से बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है, आरोपीगणो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।गिरफ्तार आरोपी अतुल उर्फ मोदी वंशकार पित नाम धन्नू वंशकार उम्र 29 वर्ष निवासी नदी पार बस स्टैंड थाना कोतवाली के थाना कुठला में 7 एवं कोतवाली कटनी में 10 अपराध पूर्व पंजीबद्ध हैसंजय यादव पिता श्याम लाल यादव उम्र 28 वर्ष निवासी द्वारा थाना कोतवाली जिला कटनी के विरूद्ध थाना कुठला में एक जुआ का अपराध एवं थाना कोतवाली कटनी में एक चोरी अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं ।अखिलेश यादव पिता कमलेश यादव उम्र 28 वर्ष निवासी द्वारा थाना कोतवाली कटनी को गिरफ्तार किया है
पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिकाः- पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिकाः- निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में सउनि रवि शुक्ला, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, अजय यादव, आरक्षक पुष्पेन्द्र त्रिपाठी एवं अन्य स्टाप की महत्वपूर्ण भूमिका रही है

Exit mobile version