Site icon Yashbharat.com

वैभव सूर्यवंशी IPL धमाके के बाद टीम इंडिया में? कोच मनीष ओझा ने दिया बड़ा संकेत

vaibhav surayvanshi

वैभव सूर्यवंशी IPL धमाके के बाद टीम इंडिया में? कोच मनीष ओझा ने दिया बड़ा संकेत, भारतीय क्रिकेट में 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का नाम हर ओर सुर्खियों में है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और लगातार शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की चर्चा जोरों पर है।  कोच मनीष ओझा ने कहा, “वैभव ने अपना रनवे तय कर लिया है और अब समय आ गया है कि उन्हें टीम इंडिया में लाया जाए। BCCI को इंतजार नहीं करना चाहिए।

वैभव सूर्यवंशी IPL धमाके के बाद टीम इंडिया में? कोच मनीष ओझा ने दिया बड़ा संकेत

टीम इंडिया में किसकी जगह लेंगे सूर्यवंशी?

कोच मनीष ओझा ने कहा कि बड़े खिलाड़ी किसी की जगह नहीं लेते, बल्कि अपनी जगह बनाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग में मौका मिलता है, तो संभवतः अभिषेक शर्मा की जगह हो सकती है। सूर्यवंशी संजू सैमसन या ईशान किशन के साथ ओपन कर सकते हैं।

IPL और इंटरनेशनल सीरीज में योगदान

मनीष ओझा ने दावा किया कि वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के बाद होने वाली T20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं। उनके अनुसार, वे आयरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैचों में भी नजर आएंगे।

वैभव सूर्यवंशी की इस क्षमता और IPL में लगातार प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का नया टैलेंट साबित किया है, जिसे टीम इंडिया के बड़े मैचों में आजमाने की तैयारी है।

Exit mobile version