Site icon Yashbharat.com

Kap’s Cafe पर गोलीबारी के बाद कपिल शर्मा पर सीधी चेतावनी, SJF ने वीडियो में दी धमकी

THE KAPIL SHARMA SHOW

THE KAPIL SHARMA SHOW

Kap’s Cafe पर गोलीबारी के बाद कपिल शर्मा पर सीधी चेतावनी, SJF ने वीडियो में दी धमकी।कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) ने कनाडा में 7 जुलाई को ही ‘द कैप्स कैफे’ (The Kap’s Cafe) खोला है।

लेकिन उनके कैफे खुलने के 3 दिन बाद 10 जुलाई को इस पर फायरिंग की खबर ने सभी को हैरान कर दिया. वहीं, अब खबर है कि खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस से उन्हें धमकी मिली है।

Kap’s Cafe पर गोलीबारी के बाद कपिल शर्मा पर सीधी चेतावनी, SJF ने वीडियो में दी धमकी

आतंकी पन्नू ने कपिल शर्मा को धमकाया

बता दें कि SJF ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को धमकाया है. सिख फॉर जस्टिस खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो में कहा- “कपिल शर्मा और सभी मोदी और हिंदू ब्रांड इन्वेस्टर ध्यान से सुन लें… कनाडा तुम्हारा प्लेग्राउंड नहीं है. अपने ब्लड मनी लेकर भारत वापस चले जाओ. कनाडा हिंसक हिंदुत्व विचारधारा को व्यापार के नाम पर अपनी जमीन पर पनपने नहीं देगा।।

कनाडा में निवेश क्यों कर रहे हैं?’

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कैफे बंद करने की भी धमकी दी है. उसने कहा कि कपिल शर्मा मेरा भारत महान का नारा लगाते हैं. वो खुलेआम मोदी के हिंदुत्व का सपोर्ट करते हैं, लेकिन तब भी वे मोदी के भारत में निवेश करने की जगह कनाडा में निवेश क्यों कर रहे हैं?

Exit mobile version