नशे में MR से झगड़ा कर युवकों ने घोंप दिया पैर में चाकू
नशे में MR से झगड़ा कर युवकों ने घोंप दिया पैर में चाकू
कटनी।। नशे की हालत में कुछ युवकों द्वारा एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से बिना किसी बात के झगड़ा कर चाकू मारने का मामला सामने आया है। घायल को उनके सहयोगीयों के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ युवक का इलाज जारी है।
जबकि हमलावर युवक फरार है। पुलिस ने पीड़ित
की तहरीर पर आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि अभय उपाध्याय ARISTO Pharmaceuticals company में Medical representative के तौर पर काम करतें है और प्रतिदिन की तरह डाक्टरों से मिलने के लिए निकले थें इसी दौरान आज दोपहर लगभग 3:00 बजे अभय बरगवा स्थित किसी डिस्पेंसरी डॉक्टर से मिलने गया था और लोट रहा था।
उसी समय कुछ युवकों की बाइक से थोड़ी टक्कर हो गई और युवकों ने बातविवाद शुरूकर युवक पर दनादन चाकू से हमला कर दिया जिससे युवक की राइट जाँघ पर दो चाकू के बार लगे है। घटना के बाद युवक कों इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल लाया गया जहाँ पर युवक का उपचार जारी है।घायल युवक ने पुलिस कों तहरीर देकर अज्ञात युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपीयों पर मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।