jabalpurLatestमध्यप्रदेश

दुर्गा मंदिर में मारपीट और ग्रिल तोड़ने के बाद दो पक्षों में पथराव, आजाद चौक में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

सिहोरा(YASHBHARAT.COM)। जबलपुर जिले कि सिहोरा नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 5 स्थित आजाद चौक में गुरुवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे उस समय तनाव की स्थिति निर्मित हो गई, जब दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान एक युवक के साथ मारपीट कर मंदिर में लगी ग्रिल को नुकसान पहुंचाया गया। IMG 20260219 WA0067इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते जमकर पथराव शुरू हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सिहोरा थाना पुलिस सहित आसपास के थानों का अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। घटना के बाद से आजाद चौक क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

 

गौरतलब है कि आजाद चौक क्षेत्र को पहले से ही अतिसंवेदनशील माना जाता रहा है। यहां दुर्गा मंदिर और मस्जिद आमने-सामने स्थित हैं, जिसके कारण पूर्व में भी विवाद की स्थिति बनती रही है। IMG 20260219 WA0068स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के समय मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज लगभग एक ही समय पर हो रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो युवक के साथ मारपीट और मंदिर की ग्रिल तोड़ने के बाद पथराव में बदल गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। प्रशासन द्वारा लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की गई है।

Back to top button