Site icon Yashbharat.com

दीवाली के बाद और छठ पर्व पर जबलपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी भीड़: RPF सतर्क, होल्डिंग एरिया और अतिरिक्त बल तैनात

Indian Railway: 40 साल बाद बदलेगा रेलवे का सिस्टम, खत्म होगी ‘Server Down’ की टेंशन-1 मिनट में बुक होंगे 1.5 लाख टिकट, बदलेगा 40 साल पुराना सिस्टम

जबलपुर: दीपावली का त्योहार मनाने के बाद वापस लौटने वालों और छठ पूजा के लिए उत्तर प्रदेश व बिहार जाने वाले यात्रियों के कारण जबलपुर और मदन महल रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ बढ़ने की संभावना है। जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते हैं, जो छठ पर्व मनाने अपने पैतृक गृहों की ओर रवाना होते हैं।

दीवाली के बाद मंगलवार से स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होने लगेगा। छठ पर्व तक उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ बनी रहेगी।

स्टेशनों पर संभावित भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पूरी तरह सतर्क हैं। स्टेशनों पर ‘होल्डिंग एरिया’ बनाए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।

दिवाली के अवसर पर रविवार दोपहर से लेकर सोमवार तक जबलपुर मुख्य स्टेशन और मदन महल स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम और सामान्य रही थी।

Exit mobile version