Latest

62 साल की सेवा के बाद मिग-21 रिटायर, सूर्यकिरण टीम ने दी सलामी, वायुसेना ने किया गौरवपूर्ण सलाम

62 साल की सेवा के बाद मिग-21 रिटायर, सूर्यकिरण टीम ने दी सलामी, वायुसेना ने किया गौरवपूर्ण सलाम

62 साल की सेवा के बाद मिग-21 रिटायर, सूर्यकिरण टीम ने दी सलामी, वायुसेना ने किया गौरवपूर्ण सलाम मिग 21 आज रिटायर हो रहा है। 1965-1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध, 1999 कारगिल युद्ध, बालाकोट स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर में भारत का शौर्य बढ़ाने वाले जंगी जहाज को चंडीगढ़ में विदाई दी जा रही है।

62 साल की सेवा के बाद मिग-21 रिटायर, सूर्यकिरण टीम ने दी सलामी, वायुसेना ने किया गौरवपूर्ण सलाम

पानी की बाैछार से कहा अलविदा

मिग 21 को पानी की बाैछार से अंतिम सलामी दी जा रही है।

11:52 AM, 26-Sep-2025

सूर्य किरण एरोबेटिक टीम का आखिरी सलाम

विदाई समारोह में सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने अपनी प्रस्तुति शुरू की। अलविदा उड़ान को देखकर इन्हें उड़ाने वाले पूर्व वायु सैनिक भावुक हो गए।

आसमान में आखिरी बार दिखी मिग की ताकत

कुल छह मिग विमान ने आसमान में आखिरी बार ताकत दिखाई। सातवीं महिला पायलट स्कवाड्रन लीडर प्रिया शर्मा ने भी मिग 21 उड़ाया। पैंथर फॉरमेशन के सभी विमान एयरबेस पर लौटे।

11:46 AM, 26-Sep-2025

वायुसेना अध्यक्ष ने मिग 21 के साथ एयरबेस पर किया लैंड

वायु सेना अध्यक्ष एपी सिंह ने मिग 21 के टेल नंबर 2777 के साथ एयरबेस पर लैंड किया। यह उनकी मिग 21 के साथ अंतिम उड़ान थी।

11:41 AM, 26-Sep-2025

मिग-21 की कमी खलेगी

थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि मिग-21 की विदाई को लेकर भावुक महसूस कर रहा हूं। यह बहुत ताकतवर था। पूर्व वायुसेना अध्यक्ष बीएस धनोआ ने कहा कि मिग 21 ने वायु सेना को बहुत मजबूत बनाए रखा। इसकी कमी खलेगी लेकिन समय के साथ-साथ नए जंगी जहाज भी ताकत बढ़ाएंगे। मिग की ताकत का लोहा दुश्मन भी मानता था और आज तक घबराता था

मिग 21 को विदाई का औपचारिक कार्यक्रम शुरू

मिग 21 को अलविदा कहने का औपचारिक कार्यक्रम शुरू हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। उनके साथ सीडीएस अनिल चौहान हैं।

11:16 AM, 26-Sep-2025

रिटायर विंग कमांडर बोले-मिग एक खूबसूरत मशीन

सेवानिवृत्त विंग कमांडर राजीव बत्तीश ने कहा कि मिग-21 की एक बहुत लंबी कहानी है और इतने सारे लोगों का यहां एकत्र होना इस बात का प्रमाण है कि हम सभी इस विमान से जुड़े हुए हैं… जहां तक भारत का संबंध है, लड़ाकू विमान पर उड़ाए गए विमानों की अधिकतम संख्या मिग-21 है… बहुत शक्तिशाली विमान, और ज्यादातर पूर्वी ब्लॉक के देशों ने इसे उड़ाया। यह पश्चिमी क्षेत्र के लिए एक पहेली था… जहां तक उड़ान का सवाल है, मिग-21 एक खूबसूरत मशीन थी, और इसका प्रमाण यह है कि इतने सारे लोग देश भर से विदेशों से अंतिम प्रकाश देखने और अलविदा कहने के लिए आए थे।

Back to top button