Tuesday, April 28, 2026
Latest:
Latest

कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिये जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 के प्रवेश पत्र जारी

कटनी – जवाहर नवोदय विद्यालयों के कक्षा 6 में प्रवेश के लिये आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 के प्रवेश पत्र जारी कर दिये गये हैं। परीक्षा तिथि 18 जनवरी 2025 है। सभी पंजीकृत अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय की सरकारी वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।  जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा के प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 6वीं के लिये जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 के प्रवेश पत्र जारी किये जा चुके हैं। जिले के कक्षा 5वीं के सभी पंजीकृत अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/k से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के समय प्रत्येक अभ्यर्थी मूल प्रवेश पत्र एवं मूल आधार कार्ड लेकर परीक्षा केन्द्र में आना अनिवार्य है।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक