बरही में जांच के दौरान अवैध एलपीजी सिलेंडर जब्त, खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए
बरही में जांच के दौरान अवैध एलपीजी सिलेंडर जब्त, खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए
कटनी (03 अप्रैल): बरही में जांच के दौरान अवैध एलपीजी सिलेंडर जब्त, खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट और घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी एवं कालाबाजारी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को बरही तहसील क्षेत्र में अधिकारियों ने सघन जांच कार्रवाई की।
बरही में जांच के दौरान अवैध एलपीजी सिलेंडर जब्त, खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए
जांच टीम में तहसीलदार श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री यज्ञ दत्त त्रिपाठी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री ओ.पी. साहू शामिल थे। टीम ने “मिलावट से मुक्ति अभियान” के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
कटनी में मिलावटखोरी और अवैध गैस जमाखोरी पर प्रशासन का सख्त अभियान: सिलेंडर जब्त, खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए
मुख्य कार्रवाई:
- मेब्बू होटल: जांच में एक कॉमर्शियल और एक घरेलू एचपीसीएल सिलेंडर का अवैध उपयोग पाया गया। 13 उपभोक्ता कार्ड भी मौजूद थे, जिनके संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कार्रवाई में 2 गैस सिलेंडर और उपभोक्ता कार्ड जब्त किए गए। प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
- खाद्य पदार्थ जांच: मेब्बू होटल से मगज लड्डू और बेसन के नमूने लिए गए। वहीं, बाजार क्षेत्र में बतासा निर्माता रामाश्रय जायसवाल से भी नमूना संग्रहित किया गया।
- अन्य प्रतिष्ठानों में स्थिति सामान्य पाई गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरी और अवैध गैस उपयोग के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।








