रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा जमा हो गया और कई मकान तबाह हो गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। घटना स्थल पर राहत व बचाव कार्य के लिए टीम पहुंच चुकी है। इसके अलावा प्रशासन ने भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।