Site icon Yashbharat.com

मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट: ताजिया कमेटियों संग बैठक, सुरक्षा व्यवस्था के लिए कैमोर में फ्लैग मार्च

IMG 20260625 WA0005

मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट: ताजिया कमेटियों संग बैठक, सुरक्षा व्यवस्था के लिए कैमोर में फ्लैग मार्

 

कैमोर- आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। इसी क्रम में एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, थाना प्रभारी कैमोर, विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल ने कैमोर नगर का भ्रमण कर ताजिया कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

बैठक में मोहर्रम जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थानों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने ताजिया कमेटी के सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मोहर्रम पर्व आपसी भाईचारे, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। सभी नागरिक प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं एसडीओपी ने सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए जाने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा जुलूस मार्गों पर सतत पुलिस पेट्रोलिंग की जानकारी दी। थाना प्रभारी कैमोर एवं विजयराघवगढ़ ने ताजिया कमेटियों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव भी सुने।

बैठक के बाद अधिकारियों ने नगर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल दिखाई दिया। ताजिया कमेटी के सदस्यों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से मनाने की बात कही।

मोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन की इस सक्रियता को नगरवासियों ने सराहा है। अधिकारियों का कहना है कि शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे की परंपरा को बनाए रखते हुए पर्व को सफल बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। कैमोर नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और हर गतिविधि पर विशेष नजर रखी जा रही है, जिससे मोहर्रम का पर्व पूरी श्रद्धा, सम्मान और शांति के साथ संपन्न हो सके।

Exit mobile version