दुबे काॅलोनी स्थित आदिदेव शिव धाम मे श्रीमदभागवत ज्ञान यज्ञ कथा मे पहुंची महापौर आचार्य शास्त्रीजी के द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर किया गया आत्मीय सम्मा
कटनी के दुबे काॅलोनी स्थित तुलसी र्गाडन के पास आदिदेव महादेव भोलेनाथ की पावन नगरी शिवधाम मे शिवरात्रि के पावन पुनीत अवसर पर सार्वजनिक संगीतमय श्रीमदभागवत ज्ञान यज्ञ कथा आचार्य अनुज कृष्ण शास्त्री के मुखारबिंद से अमृतमयी वर्षा भक्तों को सुनाई जा रही है,आपको बता दे कि बुधवार दोपहर 3 बजे रेखा अंजू तिवारी ने बताया कि रूकमणी कृष्ण विवाह समारोह धूमधाम से बडे हर्षोल्लास के साथ मिलकर मनाया गया इस अवसर पर कटनी की प्रथम नागरिक महापौर प्रीतिसंजीव सूरी अपने सहयोगियों सहित पहुंच कर प्रभु श्रीकृष्ण रूकमणी विवाह मे झूम कर नृत्य करते हुए भक्तो के संग झूम उठी और आदिदेव शिव धाम के युवा यूथ द्वारा वृहत स्तर पर सनातन धर्म संप्रदाय को लेकर बहुत ही सराहनीय पहल की गई है आगे भी ऐसे प्रयास करते रहिए हम आप सब के साथ-साथ हु,कार्यक्रम मे विशेष सराहनीय सहयोग अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ सहित सम्मानित बड़े-बुजूर्ग और समस्त दुबे काॅलोनी सहित बाबा शिव धाम भक्तगणो की उपस्थित रही।

