Site icon Yashbharat.com

ऑनलाइन गेम की लत और कर्ज के दलदल ने ली युवक की जान, 15- 20 लाख के कर्ज की चर्चा,स्लीमनाबाद के बंधी में युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Online Gaming Bill 2025

ऑनलाइन गेम की लत और कर्ज के दलदल ने ली युवक की जान, 15- 20 लाख के कर्ज की चर्चा,स्लीमनाबाद के बंधी में युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्य

कटनी: स्लीमनाबाद थाने के ग्राम बंधी स्टेशन में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आत्महत्या की वजह ऑनलाइन गेमिंग की लत और उसके कारण चढ़ा लाखों का कर्ज बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी इन तथ्यों को लेकर कुछ भी नहीं बोल रही। लेकिन जन चर्चा में ब्याज, कर्ज और ऑनलाइन गेम है। SDOP आकांक्षा चतुर्वेदी कहती हैं कि अभी जांच हो रही। जो भी तथ्य आएंगे, उसके अनुसार कारवाई होगी।

*ऑनलाइन गेमिंग और भारी कर्ज का जाल*
स्थानीय सूत्रों और ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि आत्महत्या करने वाला युवक लंबे समय से ऑनलाइन गेमिंग का आदी था। गेम में पैसे लगाने की लत के कारण वह धीरे-धीरे कर्ज के दलदल में फंसता चला गया। बताया जा रहा है कि उसने स्थानीय स्तर पर विभिन्न लोगों से 15 से 20 लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। भारी-भरकम ब्याज और मूल रकम न चुका पाने के मानसिक तनाव के कारण युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

*पुलिस की जांच और कानूनी प्रक्रिया*
स्लीमनाबाद पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की तस्दीक कर रही है कि क्या युवक को कर्ज देने वाले लोग उस पर दबाव बना रहे थे। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या आत्महत्या से पहले कोई सुसाइड नोट या अन्य साक्ष्य मिले हैं। अभी पूरा मामला जांच में है।

Exit mobile version