Thursday, May 14, 2026
Latest:
Latest

कैमोर में भारत निर्माण कोचिंग की शाखा शुरू करेगा अडानी समूह

कटनी। कैमोर में भारत निर्माण कोचिंग की शाखा अडानी समूह शुरू करेगा । कलेक्टर अवि प्रसाद की पहल पर अडानी समूह ने कैमोर में भारत निर्माण कोचिंग की शाखा शुरू करने के प्रति दिलचस्पी प्रदर्शित की है। यहां कैमोर में कोचिंग संस्थान शुरू होने से इस क्षेत्र के छात्रों और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी।

अडानी फाउण्डेशन ने बुधवार को कोचिंग प्रारंभ करनें के संबंध में कलेक्टर श्री प्रसाद को पत्र लिखकर दी जानकारी

कैमोर और विजयराघवगढ़ के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनें में मिलेगी मदद

जिला प्रशासन द्वारा कटनी शहर में छात्रों व युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करानें शुरू की गई भारत निर्माण कोचिंग की ब्रांच कैमोर में प्रारंभ करने अडानी फाउण्डेशन ने रूचि जाहिर की है। इस संबंध मे अडानी फाउण्डेशन ग्रुप के क्लस्टर एच.आर हेड एच.पी.सिंह ने बुधवार को कलेक्टर श्री प्रसाद को पत्र लिखकर विजयराघवगढ़ विकासखण्ड के युवाओं के लिए कैमोर मे भारत निर्माण कोचिंग शुरू करने के प्रति अपनी रूचि व्यक्त की है।

भारत निर्माण कोचिंग कैमोर में प्रारंभ होने से इस क्षेत्र के युवाओं और छात्रों को प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी करने और भविष्य संवारने में मदद मिलेगी।

वहीं कलेक्टर श्री प्रसाद ने अडानी फाउण्डेशन द्वारा कैमोर में भारत निर्माण कोचिंग की शाखा प्रारंभ करने के निर्णय के प्रति आभार जताते हुए कटनी शहर में संचालित भारत निर्माण कोचिंग का संचालन भी अडाणी समूह द्वारा किये जाने का आग्रह किया है। उन्होंने अडानी समूह को लिखे पत्र में कहा है कि चूंकि कटनी जिला मुख्यालय में कैमोर और विजयराघवगढ क्षेत्र के छात्र और युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिये आते है और ये सभी छात्र जिला मुख्यालय में संचालित हो रही कोचिंग के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते है। ऐसे में कार्पाेरेट सोशल रिस्पांसब्ल्टिी के तहत कटनी शहर मे वर्तमान में संचालित हो रही भारत निर्माण कोचिंग का संचालन भी अडानी समूह द्वारा किये जाने का आग्रह है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Comments are closed.