अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस का दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन: नेट प्रॉफिट 148% बढ़कर हुआ ₹1,323 करोड़, रेवेन्यू में भी 53% की छलांग
नई दिल्ली। अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (Adani Energy Solutions Ltd) ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का प्रदर्शन इस तिमाही में बेहद शानदार रहा है। सालाना आधार पर (YoY) कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 148% का तगड़ा उछाल दर्ज किया गया है।
मुनाफे में ढाई गुना बढ़ोतरी
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 1,323 करोड़ रुपये पहुंच गया (जो पिछले साल की इसी अवधि में 534 करोड़ रुपये था)। ऑपरेशंस से होने वाला कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 53% की जोरदार बढ़त के साथ 10,076 करोड़ रुपये दर्ज किया गया (जो बीते वर्ष की समान तिमाही में 6,596 करोड़ रुपये था)।
मजबूत मांग से मिला ग्रोथ को सहारा
कंपनी के इस शानदार वित्तीय प्रदर्शन के पीछे पावर ट्रांसमिशन बिजनेस की मजबूत मांग, स्मार्ट मीटरिंग सेगमेंट का विस्तार और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के बेहतर operational प्रदर्शन को मुख्य कारण माना जा रहा है।
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के इन मजबूत नतीजों से निवेशकों में उत्साह है और शेयर बाजार में कंपनी के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।

