Site icon Yashbharat.com

कटनी में रपटा नाले पर बाउंड्रीवॉल‌ हटाने की हुयी कार्यवाही,कलेक्टर कोर्ट ने दिए हैं अतिक्रमण हटाने के आदेश

IMG 20260324 WA0016

कटनी में रपटा नाले पर बाउंड्रीवॉल‌ हटाने की हुयी कार्यवाही,कलेक्टर कोर्ट ने दिए हैं अतिक्रमण हटाने के आदे

कटनी – खिरहनी स्थित रपटा नाले पर किए गए अवैध बाउंड्रीवॉल निर्माण मामले में कलेक्टर न्यायालय ने अपील खारिज कर निर्माण को हटाने के आदेश दिए हैं। मंगलवार को सुबह से जिला प्रशासन की निगरानी में बाउंड्री वॉल हटाने की कार्यवाही शुरू की गई है।
इस प्रकरण में दायर अपील को आधारहीन मानते हुए कलेक्टर न्यायालय में सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री तिवारी द्वारा निरस्त कर दिया गया। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि बिना वैध अनुमति के प्राकृतिक नाले की भूमि पर किया गया निर्माण अवैधानिक है और इसे तत्काल हटाया जाना चाहिए।जांच में सामने आया कि रपटा नाले के पास स्थित प्राकृतिक बरसाती नाले की भूमि पर बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया गया, जिससे नाले के स्वरूप में बदलाव हुआ। पटवारी प्रतिवेदन में भी यह स्पष्ट किया गया कि निर्माण नाले के भीतर तक किया गया है, जिससे जल प्रवाह प्रभावित हो रहा है।

Exit mobile version