katniमध्यप्रदेश

निगम स्वामित्व की दुकानों का किराया जमा नहीं करने पर बस स्टैंड की दो दुकानों में की गई तालाबंदी की कार्रवाई

निगम स्वामित्व की दुकानों का किराया जमा नहीं करने पर बस स्टैंड की दो दुकानों में की गई तालाबंदी की कार्रवा

 

कटनी – नगर पालिक निगम कटनी द्वारा निगम स्वामित्व की संपत्तियों से राजस्व वसूली के लिए अभियान प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को बस स्टैंड परिसर स्थित निगम स्वामित्व की दो दुकानों दुकान क्रमांक 21 एवं दुकान क्रमांक 8 के आवंटियों द्वारा लंबे समय से किराया बकाया होने पर निगम प्रशासन द्वारा तालाबंदी की कार्रवाई संपादित की गई।

 

निगम के राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि संबंधित दुकानदारों को बकाया किराया जमा करने हेतु पूर्व में कई बार सूचना दी गई थी। इसके बावजूद दुकान क्रमांक 28 के आवंटी द्वारा सितंबर 2025 से बकाया किराया राशि 15 हजार 996 रूपये तथा दुकान क्रमांक 8 के आवंटी द्वारा अप्रैल 2024 से 5 हजार 104 बकाया किराया राशि निर्धारित समयावधि में जमा नहीं किए जाने पर निगम प्रशासन द्वारा यह कार्यवाही की गई। इस दौरान राजस्व निरीक्षक विनोद सिंह चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे।

 

बकाया किराया जमा करने पर खोला गया ताला

राजस्व अधिकारी श्री पाठक ने बताया कि कार्यवाही के उपरांत दुकान क्रमांक 28 के आवंटी द्वारा बकाया किराया राशि निगम कोष में जमा किए जाने पर राजस्व वसूली अमले द्वारा नियमानुसार दुकान में लगाए गए ताले को खोलने की कार्यवाही की गई।

 

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निगम की संपत्तियों का उपयोग करने वाले सभी किरायेदारों को नियमानुसार समय पर किराया जमा करना अनिवार्य है। लापरवाही बरतने वाले बकायेदारों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। नगर पालिक निगम ने सभी किरायेदारों से अपील की है कि वे अपने बकाया किराए का समय पर भुगतान कर अनावश्यक प्रशासनिक कार्रवाई से बचें।

Back to top button