Site icon Yashbharat.com

हाईकोर्ट की फटकार के बाद जागा प्रशासन, वेदांती फिटनेस सेंटर पर हो सकती है कार्रवाई

IMG 20210223 WA0008

ग्वालियर। हाईकोर्ट की फटकार के बाद जागा प्रशासन, वेदांती फिटनेस सेंटर पर हो सकती है कार्रवाई। फिटनेस के नाम पर वसूली और मनमानी की शिकायतों को लेकर परिवहन विभाग वेदांती फिटनेस सेंटर पर कार्रवाई करेगा। चलिए, जानते हैं कि इस मामले में क्या कार्रवाई होगी।  फिटनेस के नाम पर वसूली और मनमानी की शिकायतों को लेकर परिवहन विभाग वेदांती फिटनेस सेंटर पर कार्रवाई करेगा। सबसे पहले सेंटर के संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।

मामला तब सुर्खियों में आया जब ग्वालियर के एक ऑटो चालक आकाश आर्य को वेदांती फिटनेस सेंटर से राहत नहीं मिल रही थी। आरोप है कि उससे अवैध वसूली का प्रयास किया गया। कई दिनों तक परिवहन आयुक्त से लेकर विभिन्न स्तरों पर शिकायत करने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिला। आखिरकार ऑटो चालक ने हाई कोर्ट की शरण ली। मामला कोर्ट पहुंचने के बाद वेदांती फिटनेस सेंटर ने फिटनेस प्रदान की।

आरटीओ की जांच भी होगी

अब आरटीओ के द्वारा वेदांती फिटनेस सेंटर की कार्यप्रणाली की जांच की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर ही नहीं बल्कि भोपाल और इंदौर में भी इसी कंपनी के सेंटर संचालित हो रहे हैं।

फिटनेस के नाम पर अवैध वसूली का खुलासा

नईदुनिया टीम ने ग्वालियर स्थित फिटनेस सेंटर पर एजेंट से फिटनेस का पूरा सिस्टम समझा। एजेंट का साफ कहना है कि बिना रिश्वत के कुछ भी नहीं होता और परिवहन विभाग भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं करता।

Exit mobile version