Latest

90 वर्षीय बुजुर्ग महिला का वोट लेने पहुंचे अधिकारियों पर कार्रवाई, 4 निलंबित; जानें मामला

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत आज हो गई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हाे रहा है। पहले दौर के चुनाव में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है। पहली बार बुजुर्गों के लिए घर पर मतदान की सुविधा प्रदान की है। हालांकि, उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में 92 वर्षीय एक महिला के घर पर मतदान प्रक्रिया में कथित रूप से बाहरी हस्तक्षेप को रोकने में विफल रहने पर चार मतदान अधिकारियों को सेवा से निलंबित कर दिया गया है।

 

जिला कलेक्टर अरुण के विजयन ने कल्लियास्सेरी ग्राम पंचायत में हुई घटना के संबंध में विशेष मतदान अधिकारी, मतदान सहायक माइक्रो ऑब्जर्वर, विशेष पुलिस अधिकारी और वीडियोग्राफर को निलंबित कर दिया।

जिला कलेक्टर ने 92 वर्षीय देवी के लोकतांत्रिक अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए 18 अप्रैल को उनके आवास पर स्थापित मतदान केंद्र पर उनके मतदान में कथित रूप से हस्तक्षेप करने के लिए गणेशन नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ जांच की भी सिफारिश की। कन्नूर जिले का कल्लियासेरी विधानसभा क्षेत्र कासरगोड लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने गणेशन पर माकपा कार्यकर्ता होने का आरोप लगाया जबकि भाजपा ने आरोप लगाया कि यह चुनाव में बाधा डालने का प्रयास है। वाम दल ने आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Back to top button