Site icon Yashbharat.com

जैन धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया आचार्य शांतिसागर विद्या संस्कार केन्द्र के पाठशाला प्रवेशोत्सव एवं वार्षिक कलश स्थापना उत्सव

Screenshot 20250728 213321 WhatsApp

कटनी(यशभारत.काम)।प.पू.समाधिस्थ 108 विद्यासागर महाराज एवं नवाचार्य 108 समय सागर महाराज के प.प्रभावक शिष्य प.पू. 108 पदम सागर महाराज के सानिध्य में जैन धर्मशाला में आचार्य शांतिसागर विद्या संस्कार केन्द्र के पाठशाला प्रवेशोत्सव एवं वार्षिक कलश स्थापना उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्या संस्कार केन्द्र की बंगला मंदिर, कांच मंदिर, हाउसिंग बोर्ड मंदिर, रूंगटा कॉलोनी मंदिर, बंगला मंदिर पाठशाला के नन्हें-मुन्नें बच्चों द्वारा धार्मिक भजन पर आकर्षक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। स्वार्थ का संसार नाटक की प्रस्तुति पर उपस्थित सभी की झकझोर कर दिया एवं पाठशाला जाना पढ़कर आना है। कोई पूछे बताना है क्या करना पाप है, क्या करना पाप है के आकर्षक नृत्य ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में आचार्य श्री जी के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्जवललन पंचायत महासभा के अध्यक्ष संजय जैन, उपाध्यक्ष पंचम जैन, कोषाध्यक्ष-मनीष जैन, उपाध्यक्ष सुकमाल जैन, अरविन्द्र जैन कोयला तीर्थक्षेत्र कमेटी के अपूर्व अध्यक्ष सुधीर कुमार जैन, कोमलचंद जैन, कैलाश सोगानी, मगन जैन के साथ पंचायत समिति, गुरूभक्त मण्डल, जैन मिलन, जैन सोशल ग्रुप, विद्यासागर नवयुवक मण्डल के साथ अनेक श्रेष्ठीगण के द्वारा किया गया तथा मुनिश्री को शास्त्र भेंट पाठशाला के नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा एवं पाद प्राक्षलन पाठशाला की शिक्षिकाओं द्वारा करने के बाद प्रतिवेदन ब्रम्हचारणी मंजू दीदी द्वारा तथा कार्यक्रम का संचालन रूची दीदी, शिवी दीदी द्वारा किया गया। मुनिश्री के आर्शीवचन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

Exit mobile version