जबलपुर क्लब के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव मे अचल सिंह गौर बने नये अध्यक्ष

IMG 20240708 WA0007

कटनी -विगत दिवस जबलपुर क्लब का प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव में भारी उतार-चढ़ाव के बीच त्रिकोणीय संघर्ष में श्री अचल सिंह गौर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विनोद पहारिया को 2 मतो से परास्त कर जबलपुर क्लब के अध्यक्ष पद विजयश्री प्राप्त की। आपको बता दें कि यह क्लब क्रिकेट के लिए काम करता है प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन के साथ क्रिकेट में बेहतर भविष्य के लिए क्लब निरन्तर अपनी सेवाएं दे रहा है।

जबलपुर क्लब के इस चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर हेमराज अग्रवाल निर्वाचित हुए, सचिव पद पर एक बार पुनः विजय प्राप्त करते हुए श्री संजय गोलछा विजयी हुए तथा सहसचिव का पद में श्री राजेश पाण्डेय लड्डू निर्वाचित हुए। उल्लेखनीय है कि अचल सिंह गौर का मध्य प्रदेश किक्रेट के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है। अचल सिंह गौर के अध्यक्ष पर निर्वाचित होने पर उनकी मित्र मण्डली से डॉ. जय चड्डा, बीरेन मैनी, दिलीप चंदा एवं समस्त मित्रों ने बधाई व शुभकामनायें दीं।

इसे भी पढ़ें-  जबलपुर में 5 हजार का इनामी बदमाश राहुल दुबे गिरफ्तार: बरेला में 3 मंजिला छत से पुलिस पर पथराव, 2 घंटे चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद दबोचा, पैदल घुमाकर भेजा जेल