Site icon Yashbharat.com

ऑटो चालक पर सरेआम चाकू से हमला करने के आरोपी गिरफ्तार

IMG 20241010 WA0037 1

कटनी। कोतवाली के मेन रोड क्षेत्र में रास्ता रोक कर आटो चालक पर चाकू से हमला करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में कोतवाली पुलिस को सफ़लता मिल गई है। वारदात के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने चंद घंटों के अंदर आरोपियों की पहचान करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि बीती 10 अक्टूबर की शाम लगभग साढ़े 4 बजे मेन रोड पर 30 वर्षीय सुभाष कुमार साहू पिता दयाली राम साहू निवासी ग्राम परसेल थाना बड़वारा पर बाईक सवार दो युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान प्रारम्भिक पूछताछ में सुभाष ने पुलिस को बताया था कि वह शहर में किराए से ई-रिक्शा चलाता है। घटना के वक्त वो अपने ई-रिक्शा से रेल्वे स्टेशन से सुभाष चौक तरफ जा रहा था। उसी दौरान सब्जी मंडी मोड़ के तरफ से दो लड़के जिनकी उम्र करीब 20-25 साल होगी, एक स्पोर्ट्स मोटर सायकल को काफी तेज रफ्तार में चलाकर लाए और ई-रिक्शा से हल्का सा टकरा गए। फिर दोनों वहीं पर अपनी बाईक खड़ी किए और गाली देते हुए बोले की कैसे ऑटो चलाता है। तब मैं बोला की मैं तो ठीक से ही चला रहा हूं। आप लोग ही इतनी तेज गाड़ी चलाकर आए और मेरे ऑटो में टक्कर मार दिए। इतना सुनते ही एक लड़के ने मुझे पकड़ लिया और दूसरे लड़के ने अपने पास रखे चाकू से दनादन वार करते हुए मेरे पेट, पीठ व चेहरे में बाएं तरफ लगभग 07 जगहों पर चाकू मारा। जिससे पूरे शरीर से खून बहने लगा, मैं बचाने के लिए चिल्लाया तो मेरे आटो में बैठे अजय सिंह व मोनू साहू आकर बीच बचाव किए। फिर दोनों लड़के अपनी बाईक उठाकर जाते हुए बोले कि दोबारा हम लोगों से बहस किया तो जान से खत्म कर देगें। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। सुभाष की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 118(1), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घायल सुभाष घटना घटित करने वाले आरोपियों को जानता नही था और आरोपी घटना कारित करने के बाद मौके से फरार हो गए थे। आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, जो लड़ाई झगड़ा होने की बात तो बताए, पर आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नही बता पाए। आरोपियों की पहचान हेतु घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों के सी.सी.टी.व्ही फुटेज प्राप्त किए गए एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से अज्ञात लड़कों के बारे में जानकारी एकत्रित करने के प्रयास किए गए। जो जल्द ही आरोपियों की पहचान सुमित निषाद पिता मूलचंद निषाद उम्र 19 वर्ष निवासी के.डी.सी कालेज के पीेछे चक्की घाट कुठला एवं दूसरा विधि विरूद्ध बालक निवासी छोटी खिरहनी कटनी के रूप में होना ज्ञात हुआ। आरोपियों के बारे में पतासाजी कर उन्हें चंद घंटों में ही गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपियों के कब्जें से घटना में प्रयुक्त स्पोर्ट्स बाईक व चाकू जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. सुमित निषाद पिता मूलचंद निषाद उम्र 19 वर्ष निवासी केडीसी कालेज के पीेछे चक्की घाट कुठला
  2. विधि विरूद्ध बालक – उम्र 17 वर्ष निवासी छोटी खिरहनी थाना एनकेजे जिला कटनी

आरोपियों की गिरफ्तारी में इनकी रही भूमिका

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी आशीष कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक अरूणपाल सिंह, प्र.आर. अनिल सेंगर, वीरेन्द्र सिंह, पुष्पराज सिंह, अजीत मिश्रा, आर. अजय प्रताप सिंह, अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही।

Exit mobile version