Site icon Yashbharat.com

महानदी नवीन पुल के पास 4 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार,विजयराघवगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, 50 हजार रुपये का गांजा जब्त

IMG 20261009 WA0108

 

महानदी नवीन पुल के पास 4 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार,विजयराघवगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, 50 हजार रुपये का गांजा जब्

कटनी। जिले में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस ने 4 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में 9 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात पुलिस टीम थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रही थी। इस दौरान ग्राम हिनौता स्थित महानदी नवीन पुल के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी लेकर संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान उत्तम पारधी (42), पिता कोचिस पारधी, निवासी ग्राम खिरहनी, थाना बरही, जिला कटनी के रूप में हुई। उसकी बोरी की तलाशी लेने पर 4 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका: थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक जयराम साकेत और आरक्षक नीतेश सिंह की प्रमुख भूमिका रही।

Exit mobile version