धर्मLatest

Rashifal साप्ताहिक राशिफल के अनुसार यह सप्ताह आपके लिए कैसा गुजरने वाला है, यहां जानिए

Rashifal साप्ताहिक राशिफल के अनुसार यह सप्ताह आपके लिए कैसा गुजरने वाला है

Rashifal साप्ताहिक राशिफल के अनुसार यह सप्ताह आपके लिए कैसा गुजरने वाला है इसकी उत्सुकता हर किसी को होती है। यहां हम सभी राशियों के इस सप्ताह के राशिफल को मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दे रहे हैं।

मेष राशि-

कार्यों में सफलता मिलेगी। विवादास्पद मामलों में विजय और धन की प्राप्ति होगी। बुधवार से शुक्रवार तक काम में थोड़ा पीछे रह सकते हैं। शनिवार से दोबारा संभलने का अवसर मिलेगा।

वृषभ राशि

स्वयं पर नियंत्रण करने में सफल रहेंगे। धन की आवक में बढ़ोतरी होगी। भाग्य का साथ बना रहेगा। बुधवार से चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। शुक्रवार को मन थोड़ा उदासीन रह सकता है

मिथुन राशि

चंद्र का गोचर राशि में होगा। कम्युनिकेशन में गड़बड़ी से परेशानी आ सकती है। बौद्धिक वर्ग से सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। काम समय पर होंगे।

कर्क राशि

किसी बड़ी योजना पर काम हो सकता है। मंगलवार से इनकम में वृद्धि होगी। गुरुवार का दिन बेहतर व्यतीत होगा। शुक्रवार को दिन पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। योजना सफल होगी।

सिंह राशि

सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। आय में बढ़ोतरी और सहयोग की प्राप्ति होगी। गुरुवार का दिन पक्ष में नहीं रहेगा। कार्यों में विलंब होगा। विवाद भी हो सकता है। शनिवार से कार्य पूरे होंगे।

कन्या राशि

काम की अधिकता रहेगी। कई कार्य एकसाथ करने पड़ सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। बुधवार की शाम तक समय इनकम में वृद्धि करने वाला होगा। शुक्रवार को परेशानी बढ़ सकती है।

तुला राशि

काम में तेजी रहेगी। बुधवार को आकस्मिक धन लाभ के योग बनेगा। सम्मान वृद्धि के साथ वर्चस्व बढ़ेगा। प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। परिवार सहयोग प्रदान करेगा।

वृश्चिक राशि

सप्ताह की शुरुआत मध्यम रहेगी। गुरुवार से काम में स्थिरता आएगी और तनाव कम होगा। शुक्रवार को पुराने सहयोगियों से मुलाकात होगी। रविवार को खुशी का समाचार प्राप्त होगा।

धनु राशि

काम में सफलता मिलने के संकेत हैं। इनकम की स्थिति श्रेष्ठ रहेगी। बुधवार को समय विपरीत परिणाम दे सकता है। यात्रा पर जाने से बचना होगा। आय कमजोर रहेगी।

मकर राशि

वर्चस्व में वृद्धि होगी। बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। जिसमें निश्चित सफलता मिलेगी। बुधवार को धन प्राप्ति का योग है। शुक्रवार को किसी सामान के खोने की स्थिति बन सकती है।

कुंभ राशि

काम में सफलता और संतान से सहयोग की प्राप्ति होगी। गुरुवार और शुक्रवार को मन उदास रह सकता है। शनिवार को स्थितियों में सुधार होगा। तेजी से योजनाएं सफल होंगी।

मीन राशि

योजनाओं में सुधार करने की आवश्यकता होगी। बुधवार को उदासी रह सकती है। संतान सहयोग प्रदान करेगी। शुक्रवार को कुछ समस्याएं आ सकती हैं।

 

(विभिन्न मीडिया स्त्रोत से संकलित, दावा नहीं करते)

Back to top button