NH 130 पर 130 पर हुआ हादसा: प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी संभालने सिंगरौली जा रहे SECL अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

NH 130 पर 130 पर हुआ हादसा: प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी संभालने सिंगरौली जा रहे SECL अधिकारी की सड़क हादसे में मौत, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) परिवार के लिए शुक्रवार की सुबह एक बेहद दुखद खबर लेकर आई। एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी आर.के. त्यागी की नेशनल हाईवे 130 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। वह हाल ही में पदोन्नति पाकर डायरेक्टर टेक्निकल (DT) के पद पर नई जिम्मेदारी संभालने के लिए सिंगरौली जा रहे थे।

ISI के ‘शहजाद भट्टी मॉड्यूल’ का पर्दाफाश: दिल्ली का ऐतिहासिक मंदिर था निशाने पर, 9 आतंकी गिरफ्तार।

प्रमोशन के बाद जा रहे थे सिंगरौली

मिली जानकारी के अनुसार, आर.के. त्यागी को हाल ही में डायरेक्टर टेक्निकल के महत्वपूर्ण पद पर प्रमोट किया गया था। वह गुरुवार रात करीब 12 बजे गेवरा से अपनी इनोवा कार में सवार होकर सिंगरौली के लिए रवाना हुए थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि खुशियों का यह सफर एक दर्दनाक अंत की ओर बढ़ रहा है।

चोटिया के पास हुआ हादसा

हादसा बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया के पास हुआ। बताया जा रहा है कि उनकी तेज रफ्तार इनोवा कार आगे चल रहे एक पार्सल वाहन से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और श्री त्यागी कार के भीतर ही गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत में बिलासपुर स्थित अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन चोटें इतनी गहरी थीं कि शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक

आर.के. त्यागी के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही एसईसीएल प्रबंधन और कर्मचारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्हें एक बेहद कुशल और मिलनसार अधिकारी माना जाता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि हादसा चालक को झपकी आने की वजह से हुआ या इसके पीछे कोई और तकनीकी कारण था।

Exit mobile version