jabalpurLatestमध्यप्रदेश

Accident जबलपुर में हार्वेस्टर पुलिया से नीचे गिरा, 3 लोगों की मौत, एक गम्भीर

Accident जबलपुर में हार्वेस्टर पुलिया से नीचे गिरा, 3 लोगों की मौत, एक गम्भीर

Accident जबलपुर में एक हार्वेस्टर पुलिया से नीचे घाटी में गिर गया। हार्वेस्टर में तीन से अधिक लोग सवार थे। इसमें से तीनों की मौके पर मौत हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति हार्वेस्टर के नीचे दब गया था जिसे किसी तरह रेस्क्यू करके निकाला गया। वह बुरी तरह घायल है। यह घटना जबलपुर-कुंडम बघराजी मार्ग के करनपुरा की है।

हार्वेस्टर पलटने से एक व्यक्ति सुखवीर सिंह पिता चतरा सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी श्याम गढ करनाल को जीवित निकालकर इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। वहीं अजय सिंह पिता सुख वीर सिंह , उम्र 25 वर्ष, निवासी श्यामगढ़, करनाल, पप्पू सिंह ,उम्र 25 वर्ष ,निवासी- श्यामगढ़, करनाल , खूब सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी- बीना की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने दुर्घटना में मृत तीनों व्यक्तियों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है ।

Back to top button