Site icon Yashbharat.com

Accident: ओवर ब्रिज पर रात में सफाई कर रही महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, 1 की मौत

93875763

Sidhi Road Accident: ट्रक ऑटो की जोरदार टक्‍कर में चार लोगों की मौत

Accident: ओवर ब्रिज पर रात में सफाई कर रही महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, 1 की मौत हो गई जिले में तेज रफ्तार वाहनों पर प्रशासन का कोई अंकुश नहीं है।

इसके चलते वाहन चालक तेजी से वाहन दौड़ा कर आए दिन एक्सीडेंट कर रहै है। इसी कड़ी में सोमवार व मंगलवार की दरमियानी रात सैलाना ओवरब्रिज पर रात्रिकालीन सफाई कर रही महिलाओं को कार ने जोरदार टक्कर मार दी ।

इससे एक महिला कर्मचारी की मौत हो गई और उसकी साथी महिला कर्मचारी घायल हो गई । घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार नगर निगम के ठेके पर कार्यरत 32 वर्षीय सफाई कर्मचारी कविता भाटी पत्नी दीपक भाटी व 33 वर्षीय हिना परमार पत्नी विनोद परमार रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था के दौरान रात करीब डेढ़ बजे सैलाना ओवरब्रिज पर सफाई कर रही थी तभी वहां से गुजर रही कार ने उन्हें चपेट में ले लिया।

 

तलाश में जुटी पुलिस

 

हादसे में कविता भाटी और हिना परमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को रात करीब दो बजे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद कविता ने दम तोड़ दिया। कविता भाटी का शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। उधर, हिना परमार का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। टक्कर मारने वाली कर का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे चेक कार की तलाश करने में जुटी हुई है।

 

 

 

 

Exit mobile version