Site icon Yashbharat.com

Accident दर्दनाक हादसा: धूप में बैठी मां बेटी पर चढ़ गया डम्फर, दोनों की दर्दनाक मौत

93875763

Sidhi Road Accident: ट्रक ऑटो की जोरदार टक्‍कर में चार लोगों की मौत

Accident कटनी। रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम मगरधा में आज शाम लगभग 5 बजे एक हृदय विदरक घटना होने की खबर सामने आई है। बताया जाता है कि कटनी की ओर जा रहा एक डंपर टर्निंग में अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। जिसके कारण घर के बाहर बैठी मां बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कबाड़ का व्यवसाय करने वाले एक युवक के अलावा एक अन्य युवती घायल हो गई।

दोनों घायलों को इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल कटनी भिजवाया गया है। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रीठी थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मगरधा में सोमवार 29 जनवरी की शाम लगभग 5 बजे डंपर क्रमांक एमपी 04 पीपीसी 2164 का चालक टर्निंग में तेज गति से डंपर को मोड़ने का प्रयास कर रहा था। चालक जब तक डंपर को मोड पता तब तक डंपर अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा।

हादसे में घर के बाहर बैठी मां बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मगरधा ग्राम निवासी 50 वर्षीय शशि बाई पति स्वर्गीय राम प्रसाद साहू एवं उनकी पुत्री 21 वर्षीय पूनम पति ओंकार साहू की डंपर की चपेट में आने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।

 

बताया जाता है कि पूनम कुछ दिन पहले ही अपने मायके घूमने के लिए आई थी जो कि आज शाम हादसे का शिकार हो गई। इसके अलावा अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने के कारण बाइक से कबाड़ का व्यवसाय करने वाला भागीरथ चौधरी नामक युवक एवं मगरधा निवासी 18 वर्षी सरस्वती बाई पिता राम प्रसाद साहू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को शासकीय जिला अस्पताल भिजवाते हुए मृतकों का शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस के द्वारा डंपर जप्त करते हुए अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। आज हुई इस घटना के कारण पूरे गांव में मातम पसर गया है।

Exit mobile version