Site icon Yashbharat.com

Accident सड़क हादसे में कांग्रेस पार्षद की 2 साथियों सहित दर्दनाक मौत

nerity b61d6980371c6124da2eee34302113f0

इंदौर और ग्वालियर में दो बड़े हादसे हुए हैं जिसमे एक पार्षद की भी म्रत्यु हो गई। इंदौर अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें सरदारपुर के कांग्रेस पार्षद के साथ तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्वालियर में भी एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक कार ने दूसरी कार को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। जिसकी वजह से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।

इंदौर-अहमदाबाद मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे की तो यह हादसा सुबह 3:00 बजे के करीब हुआ है। दरअसल जब धार की ओर से तेज रफ्तार में स्विफ्ट कार से सरदारपुर के कांग्रेस पार्षद और तीन युवक आ रहे थे तभी उनकी कार ट्राले में जाकर घुस गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि जिन तीन लोगों की मौके पर मौत हुई है। उनमें से एक पार्षद और दो राजगढ़ के युवक शामिल है। पार्षद प्रथम पिता गोपाल गर्ग जिनकी उम्र 27 साल थी। वहीं एक युवक अक्षय पिता अतुल त्रिवेदी जिसकी उम्र 27 साल और संदीप पिता शंकर राठौड़ उम्र 28 साल की मौत हुई।

Exit mobile version