Site icon Yashbharat.com

Accident राजस्थान के दौसा में भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत

daausaa

Accident राजस्थान के दौसा में भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. दुर्घटना में 24 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद डीएम सहित सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि हादसा नेशनल हाईवे-21 पर हुआ है. यहां एक सवारी बस पुलिया की रेलिंग तोड़ती हुई नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी, जिससे ट्रेनों का आवागमन भी बंद हो गया है.

दौसा के डीएम कमर चौधरी के मुताबिक रविवार की देर रात करीब सवा 2 बजे नेशनल हाईवे-21 पर भीषण सड़क हादसा हुआ. यहां हरिद्वार से जयपुर की तरफ जा रही एक सवारी बस अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग तोड़ती हुई पुलिया से नीचे गिर गई. बस सीधे जयपुर दिल्ली रेल मार्ग के ट्रैक पर जा गिरी. पुलिया से बस रेलवे ट्रेक पर गिरने की सूचना मिलने पर जिले में हड़कम्प मच गया और मौके के लिए पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां दौड़ पड़ीं.

Exit mobile version