Site icon Yashbharat.com

Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर इनोवा कार बस में पीछे से जा घुसी, 4 की मौत और एक घायल

accidented contenor 1594182888

Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर इनोवा कार बस में पीछे से जा घुसी, 4 की मौत और एक घायल। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक शख्स बुरी तरह से घायल हो गया है।

बताया जा रहा है कि रोडवेज बस में इनोवा कार ने पीछे से मारी टक्कर है। इस हादसे में इनोवा कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

यह सड़का हादसा आगरा से नोएडा आने वाली लेन पर एचपी पेट्रोल पंप से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हुआ है। इनोवा कार में पांच लोग सवार थे, जिसमें से चारकी मौके पर ही मौत हो गई। इनोवा सवार शादी समारोह से लौट रहे थे।  कुछ लोगों का कहना है कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और करने वालों की पहचान कर उनके परिवारवालों को सूचित कर रही है।

वहीं शिप्रा अंडरपास पर ट्रक और कार  में हुए टक्कर में एक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात यह हादसा हुआ है। ट्रक गलत दिशा से आ रहा था और मोड पर कार से टक्कर हो गई। कार चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

Exit mobile version