Site icon Yashbharat.com

Accident खाई में पलटा पिकप वाहन, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

wp 1676639189056

Accident जुन्नारदेव थाना क्षेत्र छिंदवाड़ा जिले के गोरखघाट खाई में पिकप वाहन पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई। पिकअप वाहन बैतूल से महादेव मेले में जा रहा था। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित हो जाने से पिकअप वाहन पलटने के साथ ही गोरखघाट खाई में जा गिरा। इस हादसे के दौरान जहां वाहन में बैठे 4 लोगों की मौत हो गई वहीं 7 से अधिक लोग घायल हो गए।

जुन्नारदेव पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जिसके बाद राहत और बचाव के कार्य शुरु कर दिए गए है वहीं यहां क्रेन की सहायता से वाहन और यात्रियों को निकाला जा रहा है। वहीं अब तक इस बात की जानकारी नहीं लग सकी है कि पिकअप वाहन में बैठे लोग कहां से आ रहे थे।

घटना के बाद गोरखघाट की खाई में पलटा यह पिकअप वाहन करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। वहीं घायलों को जुन्‍नारदेव अस्पताल लाया जा रहा है। यह हादसा दमुआ से भूरा भगत जाने वाले मार्ग पर स्थित गोरखघाट पर हुआ।

Exit mobile version