Monday, April 27, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

Accident कटनी में दर्दनाक हादसा; हवा में उछलकर मजदूरों के ऊपर गिरी कार, तीन गंभीर

katni Accident  ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत झिन्नापिपरिया से मटभौना मार्ग में निर्माणाधीन पुलिया के गडढे में तेज रफ्तार कार हवा में उछलकर जा गिरी। कार पुलिया में कार्य कर रहे मजदूरों पर गिरी, जिससे कार की चपेट में आने से तीन मजदूर घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ परियोजना के तहत यहां सडक़ का निर्माण कराया जा रहा है। सडक़ के अंतर्गत पुलिया भी बनाई जा रही है। इसके लिए गड्ढा खोदा गया है।

ठेकेदार द्वारा पुलिया निर्माण कार्य में पर्याप्त संकेतक न लगाने व आवागमन सुरक्षित तरीके से होने के लिए सही डायवर्सन न बनाए जाने के कारण मटभौना की तरफ से आई तेज रफ्तार कार हवा में उछलकर सीधे पुलिया के गड्ढे में जा गिरी। कार की चपेट में आने से मजदूर आशीष कोल, प्रकाश बर्मन व घनश्याम कोल घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए 108 की मदद से अस्पताल भेजा गया। वहीं कार में सवार वीरु कुमार और दशरथ मौके से भाग निकले। उनके संबंध में विस्तृत जानकारी पुलिस जुटा रही है। थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस स्टाफ मौके पर भेजा गया था। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ केंद्र भिजवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम