Site icon Yashbharat.com

Accident अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, एक की मौत, एक घायल कटनी से बरही रोड पर भदौरा के पास हादसा

wp 1695626395246

कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के भदौरा के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसके कारण बाइम में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे मंे लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र के देवगवां निवासी राधाकांत उर्फ शुभम पांडेय (23) अपने साथी पुष्पेन्द्र जायसवाल के साथ बाइक से किसी कार्य से जबलपुर गया था। वहां से बरही लौटने के दौरान भदौरा के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में राधाकांत पांडेय गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल हो जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया। इसी दौरान रास्ते में हुई उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक सवार पुष्पेन्द्र जायसवाल भी घायल हो गया। युवक की मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version