Site icon Yashbharat.com

अभाविप का ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन: बंगाल में हो रहे अत्याचार के विरोध में पुतला दहन

IMG 20240817 WA0008 scaled

कटनी। अभाविप का ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन: बंगाल में हो रहे अत्याचार के विरोध में पुतला दहन किया गया। पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना सामने आई । पश्चिम बंगाल गत अनेकों माह से महिला सुरक्षा से संबंधित घटनाएं हो रही है।

ऐसे दुष्कर्मों में संलिप्त लोगों को बचाने का प्रयास पश्चिम बंगाल की ममता सरकार कर रही है। टीएमसी के गुंडों द्वारा भी ऐसे अनेकों दुष्कर्म पूर्व में किए गए परंतु उनके विरुद्ध में कोई भी कार्यवाही ममता सरकार द्वारा नही की गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटनी द्वारा मिशन चौक में ममता बनर्जी का पुतला दहन करके विरोध प्रदर्शन किया ।

अभाविप केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य वसुंधरा सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में एक नर्सिंग डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई जो की एक अमानवीकृत घटना है और पिछले काफी समय से टीएमसी सरकार के के द्वारा अपराधियों व गुंडो को संरक्षण दिया जाता है जो की ऐसी घटनाओं को अंजाम देने का काम करती हैं।

इन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा समूचे भारत देश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और यह मांग की जा रही है साथ ही डॉक्टर बहन को न्याय दिलाने की आवाज उठाई जा रही है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यह मांग करती है कि डॉक्टर को न्याय दिलाया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

नगर सह मंत्री अवध पांडेय ने बताया कि बंगाल की टीएमसी सरकार अपनी गलतियों को छुपाने के लिए बंगाल के अंदर ढोंग कर रही है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहन को न्याय दिलाने के लिए पूरे देश भर में प्रदर्शन करते हुए सीबीआई जांच की मांग करता है |

प्रदर्शन में विभाग संयोजक सीमांत दुबे , जिला संयोजक ऋषभ त्रिपाठी , आशुतोष विश्वकर्मा, सृजन ,समर्पण, अमन ,साक्षी तिवारी, प्राची, श्रीनेहा , ओशी , ज्योत्सना , विनीत आदि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Exit mobile version