फरार बलात्कार एवं पाक्सो एक्ट के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गया गिरफ्ता
कटनी – पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जाता रहा है एवं समय समय पर काम्बिंग गस्त कर फरार आरोपियो की धरपकड किये जाने हेतु थाना प्रभारियो को निर्देषित किया गया है।
इसी के तारतम्य में थाना कोतवाली कटनी में दिनांक 01.08.2025 को पन्ना मोड निवासी आवेदिका के द्वारा बताया गया की उसकी 17 वर्षीय नाबालिक बालिका को गणेश चैाक से कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा ले गया है आवेदिका की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कटनी में 709/25 धारा 137(2) बीएनएस का दर्ज कर विवेचना में लिया गया। गुम बालिका की पता तलाश दौरान बालिका के सोशल मीडिया के माघ्यम से गुना निवासी व्यक्ति से संपर्क मे होना पाये जाने से तत्कालिक कार्यवाही कर बालिका को गुना मप्र से दस्तयाब किया गया। नाबालिग बालिका के द्वारा आरोपी नीलेश धाकड निवासी गुना के द्वारा नाबालिग बालिका को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेमजाल मे फंसा कर शादी का झांसा देकर साथ ले जाना एवं दुष्कर्म करना बताया। बालिका की तलाश हेतु पुलिस के आने की जानकारी लगने पर आरोपी बालिका को लावारिस छोड कर फरार हो गया था।
नाबालिक बालिका के बयानो के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 64(1), 64(2) बीएनएस, 3,4,5,6 पाक्सो एक्ट का इजाफा किया गया एवं फरार आरोपी नीतेश धाकड पिता विजय धाकड उम्र 21 वर्ष निवासी नेंगवां थाना केन्ट जिला गुना की पता साजी हेतु पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महोदय डां संतोष डेहरिया जी एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री नेहा पच्चीसिया जी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली राखी पाण्डेय द्वारा उनि नेहा मोर्या, सउनि प्रहलाद पैकरा, सउनि विजय गिरी, प्रआर सूर्यकान्त, वीरेन्द्र सिंह, अनिल सेंगर, पुष्पराज सिंह, आर. दीपक तिवारी, दिनेश सेन, मोहन मण्डलोई, मंसूर हुसैन की टीम को आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगाया गया। सायबर हेल्प एवं गुना में लगाये गये मुखबिरो की मदद से जानकारी प्राप्त लगी की आरोपी गुना वापस आ गया है एवं नई जगह पर कारखाने मे दिहाडी करता है, प्राप्त सूचना की पुष्टी कर तत्काल ही सउनि प्रहलाद पैकरा, प्रआर सूर्यकान्त त्रिपाठी एवं आर. दीपक तिवारी को आरोपी की गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया। गुना पहुंच कर टीम के द्वारा आरोपी की पतासाजी कर गुना शहर से 45 किमी दूर इंडस्ट्रीयल ऐरीया थाना केन्ट जिला गुना के प्र.आर.810 सूर्यभान जाट एवं मुखबिर की मदद से आरोपी नीतेश धाकड को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को कटनी न्यायालय पेश किया गया ।माननीय न्यायालय आदेशनुसार आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।
आरोपी – नीतेश धाकड पिता विजय धाकड, उम्र 21 वर्ष नि- ग्राम नैगवं, थाना केन्ट, जिला गुना, मप्र को गिरफ्तार किया है
कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन अति.पुलिस अधीक्षक महोदय एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली राखी पाण्डेय, उनि नेहा मोर्या, सउनि प्रहलाद पैकरा, सउनि विजय गिरी, प्रआर सूर्यकान्त, वीरेन्द्र सिंह, अनिल सेंगर, पुष्पराज सिंह, आर. दीपक तिवारी, दिनेश सेन, मोहन मण्डलोई, मंसूर हुसैन, सायबर सेल आरक्षक शुभम गौतम एवं थाना केन्ट जिला गुना के आर. 810 सूर्यभान जाट की अहम भूमिका रही है।
