Saturday, May 23, 2026
Latest:
FEATUREDLatestव्यापार

About FASTag Annual Pass: ₹3,075 में 200 ट्रिप, जानें किन हाईवे पर चलेगा और किन पर नहीं

bout FASTag Annual Pass: ₹3,075 में 200 ट्रिप, जानें किन हाईवे पर चलेगा और किन पर नहीं, भारत सरकार ने 15 अगस्त 2025 से टोल फीस में राहत देने के लिए FASTag Annual Pass लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य बार-बार हाईवे पार करने वाले यात्रियों के लिए सफर आसान बनाना है।

About FASTag Annual Pass: ₹3,075 में 200 ट्रिप, जानें किन हाईवे पर चलेगा और किन पर नहीं

कीमत: ₹3,075 (पहले ₹3,000 थी)
उपयोग: 1 साल में अधिकतम 200 ट्रिप तक
कौन-कौन से हाईवे पर चलेगा: केवल NHAI द्वारा संचालित हाईवे और एक्सप्रेसवे

इन हाईवे पर नहीं चलेगा FASTag पास:

उत्तर प्रदेश: आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, यमुना और गंगा एक्सप्रेसवे
महाराष्ट्र: मुंबई-नागपुर, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे
हरियाणा: ट्रांस-हरियाणा एक्सप्रेसवे (नारनौल-अंबाला)
कर्नाटक: बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे

इन हाईवे पर मिलेगा फायदा:

नेशनल हाईवे: NH-19 (दिल्ली-कोलकाता), NH-3 (आगरा-मुंबई), NH-27 (पोरबंदर-सिलचर), NH-44 (श्रीनगर-कन्याकुमारी),एक्सप्रेसवे: दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-मेरठ, अहमदाबाद-वडोदरा, ईस्टर्न पेरिफेरल रोड

लोगों में उत्साह:

NHAI के अनुसार, लॉन्च के 4 दिनों में 5 लाख से अधिक लोग पास खरीद चुके हैं। सबसे ज्यादा खरीद तमिलनाडु, फिर कर्नाटक और हरियाणा से हुई। यह पास बार-बार टोल देने की परेशानी कम करता है और सफर को आसान बनाता है। पास खरीदने से पहले सुनिश्चित करें कि आप जिन हाईवे पर यात्रा करते हैं, वे NHAI के अंतर्गत आते हों।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम