
Aatanki Hamla: अनंतनाग में सेना और आतंकियों में मुठभेड़ जारी, एक जवान की मौत। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के गडूल के जंगलों में लगातार तीसरे दिन भी आतंकियों को मार गिराने के लिए अभियान जारी है।
इसी बीच मुठभेड़ में जख्मी एक और जवान की मौत हो गई है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश का नंबर वन अखबार अमर उजाला प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावियों को शुक्रवार को सम्मानित करेगा।
वहीं, भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 की कक्षा बदलने की चौथी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
आतंकियों से मुठभेड़ में दो जवान और जख्मी
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के गडूल के जंगलों में लगातार तीसरे दिन भी आतंकियों को मार गिराने के लिए अभियान जारी है। इसी बीच मुठभेड़ में जख्मी एक और जवान की मौत हो गई है। जबकि दो जवान घायल हुए हैं।
जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनंतनाग में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। लश्कर के दो दहशतगर्द घिरे हुए हैं। क्वाडकॉप्टर और ड्रोन से आतंकियों पर नजर रखी जा रही है।
अभियान में पैरा कमांडो ने भी मोर्चा संभाल लिया है। घना जंगल और पहाड़ी इलाका होने के कारण इस विशेष दस्ते को उतारा गया है।








