Site icon Yashbharat.com

मूलभूत सुविधाओं के लिए आप का निगम कार्यालय के बाहर धरना, आयुक्त के खिलाफ गूंजा हल्ला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

IMG20251210134900 768x576 1

मूलभूत सुविधाओं के लिए आप का निगम कार्यालय के बाहर धरना, आयुक्त के खिलाफ गूंजा हल्ला, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञाप

कटनी। नगर निगम क्षेत्र में लगातार बिगड़ती मूलभूत सुविधाओं और गरीबों को आवासीय अधिकार नहीं मिलने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को AAP कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने निगम कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन करते हुए नगर निगम आयुक्त के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

आप का आरोप है कि शहर के कई वार्डों में पानी, नालियों की सफाई, सड़क, कचरा प्रबंधन और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं पूरी तरह चौपट हो चुकी हैं। नगर निगम की लापरवाही, भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के कारण हजारों गरीब और मजदूर परिवार आज भी नारकीय जिंदगी जीने को मजबूर हैं।

झुग्गी बस्तियों में बदहाल हालत, बीमारी का बढ़ता खतरा
ज्ञापन में बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र की कई झुग्गी बस्तियों में आज भी नियमित पानी की सप्लाई नहीं,
पक्की सड़कें व नालियों का अभाव,
अधूरे शौचालय,अव्यवस्थित कचरा प्रबंधन, जिसके कारण गंदगी और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। आप नेताओं का कहना है कि दशकों से गरीब परिवार बिना मालिकाना हक के अस्थायी झुग्गियों में रहने को मजबूर हैं, जबकि सरकार की “जहां झुग्गी वहीं मकान” योजना अब तक जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाई है।

आप की प्रमुख मांगें है कि बघिया टोला, मदन मोहन चौबे वार्ड सहित सभी पात्र गरीब परिवारों को तत्काल आवासीय पट्टे जारी किए जाएं। जहां झुग्गी वहीं मकान” योजना को कटनी में प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। पानी, नालियां, कचरा प्रबंधन, सड़क, स्ट्रीट लाइट और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता से सुधारी जाएं।
नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

आप की चेतावनी – अब इंतजार नहीं, सीधी कार्रवाई चाहिए

कार्यकारी जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनिल सिंह सेंगर ने कहा नगर निगम और प्रशासन की निष्क्रियता से गरीबों की समस्याएं वर्षों से अनसुनी हो रही हैं। जनता को अब सहनशीलता नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आम आदमी पार्टी जनता के साथ मिलकर आंदोलन को और तेज करेगी।

Exit mobile version