LG के बयान पर आप का आक्रमण, चिट्ठी से साफ है कि स्वाति मालीवाल भाजपा के लिए काम कर रही

LG के बयान पर आप का आक्रमण, चिट्ठी से साफ है कि स्वाति मालीवाल भाजपा के लिए काम कर रही

नई दिल्ली . दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले पर कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस तरह की घटना दुनियाभर में भारत की छवि को खराब करती है. इस पर आप ने पलटवार करते हुए कहा, LG की चिट्ठी से साफ है कि स्वाति मालीवाल भाजपा के लिए काम कर रही हैं।

अपने बयान में उपराज्यपाल ने कहा कि स्वाति मालीवाल पर कथित हमले की खबरों से वे आहत हैं. एक दिन पहले मालिवाल ने दुखी मन से उन्हें फोन किया था और अपने दर्दनाक अनुभव के साथ अपने ही लोगों द्वारा उन्हें दी गई धमकी और अपमान के बारे में विस्तार से बताया. स्वाति ने सबूतों से छेड़छाड़ और जबरदस्ती किए जाने पर भी चिंता व्यक्त की. एलजी ने कहा, मुझे उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर रुख स्पष्ट करेंगे, लेकिन उनकी चुप्पी काफी कुछ स्पष्ट करती है।

Silver Porsche 911: नाग चैतन्य ने फिर खरीदी सिल्वर पोर्श कार, कीमत जानकर मुंह खुला का खुला रह जायेगा

इस पर पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में 25 और पंजाब में 1 जून को चुनाव होने हैं, ऐसे ही भाजपा रोज नए हथकंडे अपनाएगी. उपराज्यपाल शायद भूल गए हैं कि देश के लिए मेडल जीतने वाली पहलवान बेटियां, इसी दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी थीं. धूप और बरसात में भी बैठी थी. भाजपा सांसद के खिलाफ FIR करानी थी. एलजी ये बताएं कि आप के अधीन दिल्ली पुलिस ने FIR क्यों नहीं दर्ज की. एफआईआर भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई थी. मगर मुकदमे के बाद भी भाजपा सांसद उस समय क्यों गिरफ्तार नहीं हुआ.

स्वाति मालीवाल को चुनाव से ठीक पहले इस षडयंत्र का मोहरा बनाया गया है. दिल्ली महिला आयोग में हुए भर्ती घोटाले की जांच के चलते उनसे यह कराया जा रहा है.

-सौरभ भारद्वाज, कैबिनेट मंत्री, दिल्ली

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर इस तरह की शर्मनाक घटनाएं और सरकार की तरफ से असंवेदनशील व षड्यंत्रकारी अवमाननापूर्ण प्रतिक्रिया देश की छवि खराब करती है.

-वीके सक्सेना, उपराज्यपाल

Exit mobile version