Site icon Yashbharat.com

Aapna Dal: अपना दल के बिना उत्तर प्रदेश में कोई भी पार्टी सत्ता हासिल नहीं कर सकती- विजय चौरसिया

IMG 20211127 WA0011

Aapna Dal बदायूंAapna Dal-अपना दल एस की युवा हुंकार यात्रा पहुंची आज बदायूं,संगठन को दी धार।आपको बता दें की राष्ट्रीय अध्यक्ष Aapna Dalअपना दल एस/ केंद्रीय मंत्री दीदी  अनुप्रिया पटेल जी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच विजय चौरसिया के नेतृत्व मे अपना दल एस युवा हुंकार यात्रा आज जनपद बदायूं पहुंची, सर्वप्रथम पार्टी कार्यकर्ताओ ने पटेल चौक पर चौरसिया जी का स्वागत किया, उसके बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह के पैतृक ग्राम आमगांव मे कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए, और जनता को सम्बोधित किया, सम्बोधित करते हुए श्री चौरसिया ने कहा यूपी की मजबूरी है बहन अनुप्रिया पटेल जरूरी हैं,आने बाले 2022 के चुनाव मे अपना दल एस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

इस समय पार्टी उत्तर प्रदेश मे तीसरे नम्बर की पार्टी है,Aapna Dalअपन दल एस के बिना उत्तर प्रदेश में कोई भी पार्टी सत्ता हासिल नहीं कर सकती, कार्यकर्ताओ को पार्टी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने को कहा, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और श्री चौरसिया जी को अंगवस्त्र भेंट कर प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक नदीम अशरफ ने सम्मानित किया, इस मौके पर शिवेंद्र पटेल एड.रघुवीर पटेल चक्रेश कुर्मी, सतीश चंद्र,गगन पटेल ठा. देशपाल सोलंकी ठा. लोकेश प्रताप सिंह सत्यपाल कश्यप उर्फ़ रामू,गौरव पटेल शौरभ पटेल,नरेन्द्र सिंह, सतीश पटेल, शिवा कन्नौजिया, सोमेन्द्र सिंह, सुरेश सिंह, रूपेन्द्र पटेल,अतुल पटेल आदि उपस्थित रहे,

Exit mobile version