Site icon Yashbharat.com

AAP पर 854 करोड रुपए की वसूली का आरोप लगाने वाले को ही “आप” ने भेजा राज्यसभा

2018 1image 18 48 150953150kajriwal ll

वेब डेस्क: आम आदमी पार्टी ने वरिष्ठ नेता डा कुमार विश्वास और आशुतोष को दरकिनार कर पार्टी ने सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को राज्यसभा का टिकट दे दिया है।

सुशील गुप्ता बिजनेसमेन है। उनके प्रोफाइल के अनुसार वे एक शिक्षाविद्,किसान और समाजसेवी हैं। हरियाणा के कई जिलों में स्कूलों का संचालन भी करते हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी की नजर हरियाणा विधानसभा चुनावों पर भी है। ऐसे में पार्टी को ऐसे चेहरे की जरूरत थी जो हरियाणा में पार्टी को मजबूत आधार प्रदान करे।

सुशील गुप्ता जब कांग्रेस में थे तो उन्हें केजरीवाल में खामियां ही नजर आती थी। उन्हें लगता था कि दिल्ली सरकार आम लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रही है। ये बात अलग है कि राज्यसभा का टिकट देने के मामले में सुशील गुप्ता की ये मुहिम सिर्फ उन्हें कांग्रेस की मुहिम दिखी।

सुशील गुप्ता के नाम की घोषणा के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने उन्हें बधाई देते हुए कई सवाल भी किए हैं।​​​​​​​ माकन ने कहा कि 40 दिनों के अंदर सुशील गुप्ता सही मायने में चैरिटी के लिए सबसे बेहतर शख्स हैं।

इसके साथ ही एक तस्वीर है जो अपने आप में बहुत कुछ कहती है। ये पोस्टर 2016 का है, इस तस्वीर में लाल घेरे में आप एक नाम देख सकते हैं, वो नाम है सुशील गुप्ता का। सुशील गुप्ता वही शख्स हैं जिन्हें आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। अब बोर्ड के ऊपर देख सकते हैं वसूली दिवस, इसे पढ़कर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे कि ये सब क्या है।

एन डी गुप्ता एनजीओ परिवर्तन की स्थापना के समय से ही केजरीवाल के सहयोगी रहे हैं। और पिछले दो सालों से पार्टी के खातों का काम देख रहे हैं। संजय सिंह आप के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं।

Exit mobile version