Site icon YASHBHARAT.COM

आम आदमी पार्टी की कटनी इकाई ने गुजरात एवं पंजाब की ऐतिहासिक जीत का जश्न

IMG 20250624 WA0032

आम आदमी पार्टी की कटनी इकाई ने गुजरात एवं पंजाब की ऐतिहासिक जीत का जश्

05 विधानसभा सीटों पर हुये उप-चुनाव में आम आदमी पार्टी के ेद्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के गढ़ गुजरात में हुये उपचुनाव में बिसावदर सीट से आप प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने भाजपा के प्रत्याशी को 17581 वोटो से पराजित किया है। वहीं पंजाब विधानसभा उपचुनाव में लुधियाना सीट से आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस प्रत्याशी से लगभग 11000 वोटो से विजय प्राप्त करी। आप जिलाध्यक्ष अनिल सिंह सेंगर द्वारा व्यक्त किया गया कि गुजरात एवं पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी की बिजली, पानी, शिक्षा स्वास्थ्य एवं काम की राजनीति पर मोहर लगाकर देश एवं प्रदेश की राजनीति को नई दिशा प्रदान की है। आगामी म.प्र.के नगर निकाय, पंचायत चुनावों एवं विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में काम की राजनीति का परचम लहरायेगी। आम आदमी पार्टी कटनी द्वारा उप चुनाव में मिली जीत का सुभाषचौक में जश्न मनाते हुये ढोल नगाड़ों के नचाते हुये एवं बम-पटाखों की ध्वनि के साथ मिठाई का वितरण कर जश्न मनाया इस दौरान पार्टी पदाधिकारी के साथ सदस्यों-जिलाध्यक्ष अनिल सिंह सेंगर, लोकसभा प्रभारी शिवप्रताप सिंह परमार, जिला उपाध्यक्ष-प्रकाश जैन,मीडिया प्रभारी शेखर खत्री, संतोष सिंह, उमाशंकर पटेल पूर्व जिलाध्यक्ष सी.वाई.एस.एस.विनय लोधी,अनिरूद्र मुखर्जी -दादा, मंगल कोल, अर्जुन कुशवाहा, आशीष नायक,धर्मेन्द सिंह, करन दाहिया, सूर्यप्रकाश पटैल, शब्बीर अहमद, दीपक पटेल, अमित खटीक,विष्णु मिश्रा, अमन बरसैया, सतीश खटीक, अंकित खरे, मुकेश श्रीवास,गोली कुशवाहा, अंकित,अरविन्द्र, मौजूद रहे

Exit mobile version