Site icon Yashbharat.com

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 03 दिसंबर 2020 का पंचांग, संकष्टी चतुर्थी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

03 12 2020 03dec panchang 21128052 61055663

Panchang 03 December 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार दिन है। आज 03 दिसंबर है। दोपहर से चतुर्थी तिथि लग रही है। ऐसे में आज गणेश संकष्टी चतुर्थी है।

आज आपको शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की पूजा विधि विधान से करनी चाहिए। आज सुबह से शाम तक भद्रा लग रही है, वहीं राहुकाल दोपहर में लगेगा। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 06:55 बजे से शाम 07:25 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष की तृतीया 19 घंटे 25 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्थी आद्रा नक्षत्र 12 घंटे 22 मिनट तक, तत्पश्चात् पुनर्वसु नक्षत्र शुभ योग 11 घंटे 02 मिनट तक, तत्पश्चात् शुक्ल योग मिथुन में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 58 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 24 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय शाम को 07 बजकर 51 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 04 दिसंबर शुक्रवार को सुबह 09 बजकर 26 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से अगले दिन शुक्रवार को सुबह 06 बजकर 59 मिनट तक।

अमृत काल: आज ऐसा मुहूर्त नहीं है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से दोपहर 02 बजकर 37 मिनट तक।

आज मार्गशीर्ष कृष्ण तृतीया है। आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु तथा देव गुरु बृहस्पति की पूजा करना उत्तम होता है। आज गणेश चतुर्थी है, तो आपको गणेश जी के मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। यह आपके लिए कल्याणकारी हो सकता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

Exit mobile version