Site icon Yashbharat.com

Aachar Sanhita: आचार संहिता का उल्लंघन विधायक को पड़ा भारी, परिवहन विभाग ने वसूला जुर्माना

aachar sanhita checking

Aachar Sanhita: आचार संहिता का उल्लंघन विधायक को पड़ा भारी, परिवहन विभाग ने वसूला जुर्माना । विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बावजूद जनप्रतिनिधि और नेता वाहनों के नंबर प्लेट पर पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह और पदनाम लिखी नंबर प्लेटों का मोह नहीं छोड़ पा रहे है। रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक विधायक के वाहन की नंबर प्लेट पर चुनाव चिन्ह बना हुआ था। जांच के बाद इस नंबर प्लेट को हटाया गया और विधायक से एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

मालूम हो, जिले में आचार संहिता का पालन कराने के लिए पुलिस विभाग और परिवहन विभाग द्वारा रोज वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को परिवहन विभाग ने मिर्जापुर चौराहा पर सुबह नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान एक पार्षद अपने वाहन की नंबर प्लेट की जगह पार्षद पद नाम की प्लेट लगाए मिले, उनसे भी पांच सौ रुपये का जुर्माना राशि जमा कराई गई।

अन्‍य कार्रवाई भी की गई

जिला परिवहन अधिकारी गिरजेश वर्मा के मुताबिक चेकिंग के दौरान वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम एवं नियमों के तहत चालानी कार्रवाई कर 33 चालान बनाए गए और उनके निराकरण में शमन शुल्क के रूप में 53 हजार रुपये वसूल किए गए। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान विशेष रूप से वाहन में नियम विरुद्ध हूटर लगाने और नंबर प्लेट पर नियम विरुद्ध पदनाम अथवा संस्था का नाम आदि लिखा होने के अपराध में कार्रवाई की गई। कई वाहनों पर लगे प्रचार पोस्टरों को हटवाया गया एवं उनके विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।

 

Exit mobile version