Site icon Yashbharat.com

सांप और चूहे की लड़ाई में युवा कूदा युवक, बचाने के प्रयास में चूहे ने काटा दहशत में जिला अस्पताल में हुआ भर्ती

IMG 20240922 WA0009

कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कैलवारा खुर्द में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। युवक के घर में सांप और चूहे के बीच लड़ाई हो रही थी। सर्प चूहे को पकड़ने के लिए जद्दोजहद कर रहा था। इसी दौरान एक युवक की उस पर नजर पड़ गई। युवक दोनों की लड़ाई छुड़ाने के लिए पास में पहुंचा।

इसी दौरान चूहा और सर्प डर के कारण भागने लगे। भागते समय चूहा युवक को काट दिया, जिससे दहशत में युवक जिला अस्पताल में भर्ती हुआ है। जानकारी के अनुसार करण कुशवाहा पिता लक्ष्मण कुशवाहा 23 निवासी कैलवारा खुर्द रविवार की सुबह घर पर था। इसी दौरान घर पर चूहा और सांप के बीच लड़ाई चल रही थी।

सर्प चूहा का शिकार करने के लिए जद्दोजहद कर रहा था। इसी दौरान करण ने दोनों की लड़ाई छुड़वाने के लिए पहुंच गया। जैसे ही डंडा लेकर उसके पास पहुंचा वैसे ही दोनों भागने लगे। भागते समय चूहा युवक के ऊपर कूद गया और और युवक को काट लिया।

युवक को इस बात की दहशत हो गई कि कहीं उसे सर्प ने काट लिया क्या, ऐसी दहशत में वह जिला अस्पताल में भर्ती हुआ है, जहां पर युवक का उपचार जारी है।

Exit mobile version