Site icon Yashbharat.com

स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों की याद में नगर निगम में रखा गया दो मिनट का मौन,दी गई श्रद्धांजलि

IMG 20250130 WA0014 1

स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों की याद में नगर निगम में रखा गया दो मिनट का मौन,दी गई श्रद्धांजल

कटनी।शहीद दिवस 30 जनवरी गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि पर कार्यालय नगर निगम में प्रातः 11 बजे आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को याद कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार,राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक,प्र सहा यंत्री आदेश जैन,प्र कार्यालय अधीक्षक नागेंद्र पटेल,उपयंत्री जे.पी.सिंह बघेल सहित निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

सभी ने बापू के संपूर्ण जीवन सत्य अहिंसा,मानवता,संघर्ष, और संकल्प को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Exit mobile version