मऊगंज: खड़ी बुलेट को टक्कर मार आग का गोला बना तेज रफ्तार ट्रक, 3 घंटे तक धधकती रही आग
मऊगंज: खड़ी बुलेट को टक्कर मार आग का गोला बना तेज रफ्तार ट्रक, 3 घंटे तक धधकती रही आग
मऊगंज/भोपाल (Yashbharat.com)। मऊगंज जिले में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी एक बुलेट बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बुलेट में भीषण आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटों ने पूरे ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया, राहत की बात यह रही कि इस दर्दनाक हादसे में किसी की जान नहीं गई.
शौच के लिए रुका था बाइक सवार, तभी हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मऊगंज के वार्ड क्रमांक 5 निवासी सत्येंद्र गुप्ता अपनी बुलेट बाइक हाईवे किनारे खड़ी कर पास में शौच के लिए गए हुए थे.
-
भीषण टक्कर: इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने खड़ी बुलेट को सीधी टक्कर मार दी
-
बाल-बाल बचे चालक और सवार: टक्कर होते ही बुलेट में आग लग गई. ट्रक चालक ने किसी तरह गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई, वहीं बुलेट मालिक दूर होने के कारण सुरक्षित रहा
दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने में लगे 3 घंटे
हादसे के बाद दोनों वाहन देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगे.
-
फायर ब्रिगेड को सूचना: घटना की जानकारी वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद अन्नु खान ने तुरंत दमकल विभाग को दी.
-
कड़ी मशक्कत: फायरकर्मी यार मोहम्मद के अनुसार, आग इतनी विकराल थी कि उस पर पूरी तरह काबू पाने में करीब 3 घंटे का समय लग गया
-
वाहनों के उड़े परखच्चे: आग बुझने तक बुलेट और ट्रक दोनों पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे.
फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से चला गया, जिसकी तलाश और पहचान के प्रयास में पुलिस जुट गई है पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.मऊगंज: खड़ी बुलेट को टक्कर मार आग का गोला बना तेज रफ्तार ट्रक, 3 घंटे तक धधकती रही आग








