Site icon Yashbharat.com

पश्चिम बंगाल में एक समान ड्राइविंग टेस्ट मॉड्यूल किया जाएगा लागू, जानें डिटेल्स

333 1

पश्चिम बंगाल में एक समान ड्राइविंग टेस्ट मॉड्यूल किया जाएगा लागू, जानें डिटेल्स

पश्चिम बंगाल परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों के लिए एक समान ड्राइविंग टेस्ट मॉड्यूल लागू करने के लिए तैयार है। इसका मकसद निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर सीखने की प्रभावशीलता को बढ़ाना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, मॉड्यूल में एक समान कंप्यूटर आधारित प्रश्नोत्तरी परीक्षा शामिल होगी। जिसे आवेदकों को अंतिम ड्राइविंग टेस्ट देने से पहले पूरा करना होगा।

एक बार स्वीकृत हो जाने के बाद, यह मॉड्यूल परिवहन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

पश्चिम बंगाल में एक समान ड्राइविंग टेस्ट मॉड्यूल किया जाएगा लागू, जानें डिटेल्स

अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय परिवहन सचिव सौमित्र मोहन की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान लिया गया।

इसके अलावा, बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी आवेदकों को कानूनी आवश्यकताओं के अनुरूप ड्राइविंग कौशल परीक्षा से गुजरना होगा। इस समय, यह स्क्रीनिंग परिवहन श्रेणी के लाइसेंस आवेदकों के लिए अनिवार्य है और गैर-परिवहन श्रेणी के आवेदकों के लिए वैकल्पिक है।
बैठक में पूरे राज्य में मोटर ट्रेनिंग स्कूलों (एमटीएस) के लिए एक ग्रेडिंग प्रणाली लागू करने का भी फैसला लिया गया। इस ग्रेडिंग पहल का मकसद प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार करना और एमटीएस के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।
एमटीएस से संबद्ध मोटर वाहन निरीक्षक (मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर) (एमवीआई) प्रशिक्षण मानकों को बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण करने के लिए जिम्मेदार होंगे।

Exit mobile version