Latestमध्यप्रदेश

देवर द्वारा भाभी की हत्या कर लाश को जंगल में दफनाने की सनसनीखेज घटना सामने आई

उमरिया।  जिले के नौरोजाबाद थाना इलाके के सेमारिया गांव में देवर द्वारा भाभी की हत्या कर लाश को जंगल में दफनाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। देवर ने लाठी से भाभी पर हमला किया, जब उसकी मौत हो गई तो लाश को जंगल में ठिकाने लगा दिया।

इधर मीना के अचानक गायब हो जाने और उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने से परिजन परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब मीना का कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने मायके पक्ष के साथ नौरोजाबाद थाने जाकर घटना की सूचना दर्ज कराई गई। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की।

बताया गया कि बीती 22 अप्रैल को आरोपी चिंतामणि गोंड़ और उसकी पत्नी का भाभी मीना गोंड से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कहा-सुनी इतनी बढ़ गई कि देवर ने गुस्से में आकर भाभी के सिर पर लाठी दे मारी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जैसे ही देवर पर सख्ती बरती गई, उसने पूरी कहानी बयां कर दी। आरोपी की निशानदेही पर कानूनी कार्रवाही पूर्ण कर पुलिस द्वारा शव को खोदकर निकाला गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम